प्रसपा की सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा, शिवपाल ने वृंदावन से की शुरुआत

punjabkesari.in Tuesday, Oct 12, 2021 - 01:23 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और प्रगतिशील समाज पार्टी के बीच गठबंधन की अटकलों पर अब विराम लग गया है। दोनों ही पार्टियां अब जनता का नब्ज टटोलने के लिए अलग-अलग रास्ते पर निकल चुकी है। प्रसपा ने मंगलवार से अपनी सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा शुरू कर दी है। यह प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की मुहिम का हिस्सा है। इसके तहत प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश करेंगे।

रथ यात्रा शुरु करने से पहले शिवपाल सिंह यादव बांके बिहारी मंदिर पहुंचे थे जहां उन्होंने पूजा पाठ किया और रथ यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रार्थना भी किए। सपा से गठबंधन के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि उनके ऊपर हमेशा नेताजी ( मुलायम सिंह  ) का आशीर्वाद रहा है और रहेगा। वहीं, बांके बिहारी का दर्शन करने के बाद शिवपाल वृंदावन से यात्रा की शुरुआत कर दी और जनता से अपील किया कि सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा लेकर चले हैं। जनता सत्ता परिवर्तन में सहयोग करें।

परिवर्तन रथ यात्रा इन 7 चरणों में होगा संपन्न

  • पहला : मथुरा से शुरू सैफई इटावा तक (12 से 14 अक्टूबर)
  • दूसरा : भोगनीपुर कानपुर देहात से अमेठी गौरीगंज (18 से 22 अक्टूबर)
  • तीसरा : लखनऊ से फर्रुखाबाद (26 से 31 अक्टूबर)
  • चौथा : अकबर रनियां कानपुर देहात से उन्नाव (सात नवंबर)
  • पांचवां : लखनऊ से आजमगढ़ (नौ से 14 नवंबर)
  • छठा : लखनऊ से पीलीभीत (17 व 18 नवंबर)
  • सातवां : लखनऊ से मिर्जापुर (24 से 27 नवंबर) समापन रायबरेली में

उधर, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव अपनी विजय रथ यात्रा की शुरुआत कानपुर से कर दी है। यात्रा निकालने से पहले अखिलेश यादव ने अपने पिता व पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के चरण छुए और मुलायम सिंह यादव ने उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया। 

 

 

 

 

Content Writer

Ramkesh