प्रयागराज: पति-पत्नी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, सुसाइड की आशंका

punjabkesari.in Thursday, Mar 25, 2021 - 01:19 PM (IST)

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में पति-पत्नी का शव बरामद हुआ है। शव देख कर ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अभिरक्षा में लेकर मामले की जांच में जुट गई। है। पुलिस ने बताया प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि पति ने पहले पत्नी की हत्या कर दी फिर फांसी लगाकर जांन दे दी। फिलहाल पुलिस ने शव को विधिक करके पोस्टमार्टम में के लिए भेज दिया है।
PunjabKesari
जानकारी के मुताबिक मामला प्रयागराज जिले के घूरपुर थाना अंतर्गत लालपुर गांव का बताया जा रहा है। यहां पर गांव के बगल तालाब के पास  पति पत्ती का शव मृत अवस्था में मिला। पति का शव एक पेड़ के फंदे लटका हुआ था। जब कि पत्नी का शव खून से लसफस जमीन पर पड़ा था। दोनो के शव को देखकर गांव में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्रवाई कर दानो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
PunjabKesari
एसपी ने बताया पुलिस कंट्रोल रूम को एक युवक ने फोन कर के बताया कि मैने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। और खुद सुसाइड कर रहा हूं। इस पर पुलिस  ने उसके लोकेशन की पता की तो  घूरपुर थाना अंतर्गत लालपुर गांव के पास का पता चला इस पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंची तो पता चला कि युवक का शव फंदे लटका हुआ मिला और उसकी पत्नी की लाश उसके पास की पड़ी मिली। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टि ऐसा प्रतीत होता है कि युवक ने पहले पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद को फांसी लगा कर जान दे दिया।उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जिससे मौत की वजह साफ हो सके। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static