अतीक–अशरफ की कब्र पर फूल किसने चढ़ाए? वायरल वीडियो के बाद खुफिया एजेंसियों की गुप्त जांच शुरू
punjabkesari.in Thursday, Feb 05, 2026 - 11:55 AM (IST)
Prayagraj News: प्रयागराज में शब-ए-बारात के मौके पर माफिया अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ और बेटे असद की कब्र पर फूल चढ़ाए जाने की खबर से खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। कसारी-मसारी कब्रिस्तान से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसी वीडियो के आधार पर जांच एजेंसियों ने पड़ताल शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला?
धूमनगंज थाना क्षेत्र के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में अतीक अहमद, अशरफ और असद को दफनाया गया था। शब-ए-बारात की रात कुछ लोगों के कब्रिस्तान पहुंचने और कब्रों पर फूल चढ़ाने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि इसी दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे लेकर जांच तेज कर दी गई है।
कौन आया, कौन नहीं?
सूत्रों के मुताबिक शुरुआती जांच में यह साफ हुआ है कि अतीक के छोटे बेटे अहजम और अबान कब्र पर फातेहा पढ़ने या फूल चढ़ाने नहीं पहुंचे थे।
- बड़ा बेटा मोहम्मद उमर इस समय लखनऊ जेल में बंद है
- दूसरा बेटा अली अहमद झांसी जेल में बंद है
- अली अहमद को अतीक गैंग IS-227 का लीडर घोषित किया जा चुका है
अतीक, अशरफ और असद की मौत कब हुई थी?
- 24 फरवरी 2023: अधिवक्ता उमेश पाल और दो सरकारी गनरों की हत्या का मामला
- 13 अप्रैल 2023: झांसी में STF ने अतीक के बेटे असद को मुठभेड़ में मार गिराया
- 15 अप्रैल 2023: प्रयागराज में मेडिकल के लिए ले जाते समय पुलिस कस्टडी में अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई
परिवार के अन्य लोग भी आरोपी
- उमेश पाल शूटआउट केस में:
- अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन
- अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा
- उसकी बहन आयशा नूरी
ये सभी आरोपी हैं और फरार चल रही हैं।
- शाइस्ता पर ₹50,000 का इनाम
- जैनब और आयशा नूरी पर ₹25-25 हजार का इनाम घोषित है
अब क्या कर रही हैं एजेंसियां?
- खुफिया एजेंसियां यह पता लगा रही हैं:
- वायरल वीडियो कब का है
- फूल चढ़ाने कौन लोग पहुंचे थे
- वीडियो सोशल मीडिया पर किसने डाला
- साथ ही कब्रिस्तान और आसपास के इलाके में सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

