प्रेग्नेंट कैटरीना कैफ की प्राइवेट PICS लीक, भड़के फैंस, सोनाक्षी सिन्हा बोलीं- तुम Criminal हो

punjabkesari.in Saturday, Nov 01, 2025 - 07:00 PM (IST)

UP Desk : कैटरीना कैफ और विक्की कौशल बॉलीवुड के फेवरेट कपल्स में से एक हैं। कपल ने हमेशा अपनी निजी जिंदगी पर एक सम्मानजनक चुप्पी बनाए रखी है। हालांकि कभी-कभार सोशल मीडिया पर दोनों अपने रिश्ते की झलकियां साझा करते रहते हैं। कैटरीना कैफ ने हाल ही में अपने बेबी बंप और पति विक्की कौशल के साथ एक दिल छू लेने वाली पोलरॉइड तस्वीर के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। जिसे उन्होंने अपनी शर्तों पर साझा करने का फैसला किया था। 

हालांकि, आज सुबह इंटरनेट पर उस समय गुस्सा फूट पड़ा जब एक मीडिया पोर्टल ने जल्द ही मां बनने वाली कैटरीना की प्राइवेट तस्वीरें पोस्ट कर दीं। इस तस्वीर में कैटरीना अपने मुंबई स्थित घर की बालकनी में खड़ी दिख रही हैं। जिसका शीर्षक दिया गया, "एक्सक्लूसिव: कैटरीना कैफ अपनी डिलीवरी की तारीख के करीब आते ही बालकनी में बाहर निकलती हैं।" एक्ट्रेस की निजता का उल्लंघन करने के लिए सोनाक्षी सिन्हा ने व्यापक रूप से आलोचना की है।  

सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर पोर्टल के खिलाफ जमकर भड़ास निकालते हुए कहा, "आपको क्या हो गया है ???? एक महिला की उसके ही घर में बिना इजाज़त के तस्वीर खींचना और उसे सार्वजनिक मंच पर प्रकाशित करना???? आप किसी अपराधी से कम नहीं हैं। शर्मनाक।" सोनाक्षी की तीखी प्रतिक्रिया के बाद, पोस्ट को हटा दिया गया है। नेटिज़न्स ने सोनाक्षी की नाराजगी दोहराते हुए फ़ोटोग्राफ़र और प्रकाशन के ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए टिप्पणी की- "यह एक अपराध है! पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए," 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static