गर्भवती महिला ने बस में दिया बच्चे को जन्म, चालक ने अस्पताल में कराया भर्ती

punjabkesari.in Sunday, Dec 04, 2022 - 05:37 PM (IST)

बुलंदशहरः उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बस में सफर कर रही गर्भवती महिला ने बस में ही बच्चे को जन्म दे दिया। इसके बाद साहसी चालक प्रसूता और नवजात को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। वहीं, सूचना पाकर मौके पर महिला का पति पहुंचा।

बता दें कि मामला बुलंदशहर का है। जहां दिल्ली से छिबरामऊ जा रही एक बस में यात्रियों के साथ एक गर्भवती महिला भी सफर कर रही थी, जिन्हें एटा जाना था। इसी दौरान जब बस बुलंदशहर देहात क्षेत्र के हाईवे-91 पर पहुंची तो महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। वहीं, महिला को दर्द से तड़पता देख तुंरत चालक ने बस रोक दी। इसी दौरान बस को एक साइड पर लगाकर सभी यात्री महिला की स्थित भापनें लगे, जिसे देखकर यह लगा कि महिला की तत्काल डिलीवरी करनी होगी। इसके कुछ समय पश्चात ही महिला ने बस में ही एक बच्चे को जन्म दे दिया।

इसके बाद बिना देरी किए बस चालक बच्चे और मां को लेकर खुर्जा के हाईवे 91 के किनारे पर स्थित पी.एल.आर.डी हॉस्पिटल लेकर पहुंचा। जहां महिला की हालत ठीक देखकर बस चालक वहां से चला गया। वहीं, अस्पताल में बच्चे और मां की देखभाल की जा रही है। इस बारे जानकारी देते हुए हापुड़ डिपो की बस में तैनात परिचालक आलोक कुमार ने बताया कि बस में सवार एक गर्भवती महिला के अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। वहीं, महिला की गंभीर हालत को देखते हुए बस को सड़क के एक किनारे पर रोक दिया गया। जिसके कुछ समय बाद ही महिला ने एक पुत्र को जन्म दिया।

वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंचे महिला के पति ने सोमेश कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी दिल्ली से अपने गांव एटा आ रही थी। इसी दौरान रास्ते में ही उसके प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और बस में ही उसने बच्चे को जन्म दे दिया। उन्होंने आगे बताया कि बस चालक और कंडक्टर की सहायता से अब उनका बच्चा और पत्नी दोनों सुरक्षित है।

Content Editor

Harman Kaur