Love, Sex और धोखा की शिकार गर्भवती युवती, लगा रही न्याय की गुहार

punjabkesari.in Monday, Oct 30, 2017 - 04:27 PM (IST)

सहारनपुरः शादी के झूठे वादों के नाम पर रेप करने वाले मामले आजकल खूब सामने आ रहे हैं। बता दें कि शादी का वादा कर संबंध बनाए जाने के मामले को रेप के दायरे में इसी प्रावधान के साथ देखा जाता है। ताजा मामला सहारनपुर का है। जहां एक छात्रा के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण कर प्रेमी ने उस से किनारा कर लिया है। फिलहाल छात्रा पुलिस थाने में जाकर न्याय की गुहार लगा रही है।

क्या है पूरा मामला ?
दरअसल मामला थाना सदर बाजार का है। पीड़िता का आरोप है कि क्षेत्र के एक लड़के से उसका पिछले कई सालो से रिलेशनशिप था। उसने शादी का वादा भी किया। लड़के के परिजनों को भी उनके रिलेशनशिप की पूरी जानकारी थी, लेकिन अब लड़का शादी के वादे से मुकर गया है।

गर्भ को गिराने की गई कोशिश
छात्रा ने बताया कि रिलेशनशिप में रहने के कारण वह प्रेग्नेंट हो गई है। जब इस बात की जानकारी लड़के को हुई तो उसने गर्भ गिराने की कोशिश भी की। छात्रा का यह भी आरोप है कि अब लड़का उससे शादी करना नहीं चाहता। लड़के के घर वाले भी दूसरा रिश्ता ढूंढ रहे हैं।

शारीरिक शोषण का लगाया आरोप 
पुलिस थाने पहुंची इस छात्रा ने युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोप लगाए हैं। थाना सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है।