पत्नी संग ताज का दीदार करने आगरा पहुंचे मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद

punjabkesari.in Tuesday, Dec 18, 2018 - 04:07 PM (IST)

आगराः दुनिया के सात अजूबों में ताजमहल का नाम शुमार है। भारत के आगरा में स्थित मोहब्बत की निशानी को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह अपनी पत्नी के साथ ताज का दीदार करने आगरा पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी पत्नी के साथ सेल्फी ली और ताज की खूबसूरती को निहारा।

करीब एक घंटा ताजमहल में बीताने के बाद मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह होटल अमर विलास चले गए। यहां राज्य सरकार की ओर से उनको भोज दिया जाएगा। होटल में वो लगभग 95 मिनट करेंगे। इसके बाद दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

बता दें कि राष्ट्रपति के दीदार के कारण पर्यटकों का प्रवेश सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बंद रहा। उनके जाने के बाद आम पर्यटकों को ताजमहल में प्रवेश दिया गया। इससे पहले राष्ट्रपति आगरा पहुंचने पर उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, मुख्य सचिव अनूप चंद पांडेय और और डीजीपी ओमप्रकाश सिंह ने उनका जोर-शोर स्वागत किया। 

Ruby