राष्ट्रपति चुनाव: अखिलेश यादव ने सपा और रालोद विधायकों के साथ के किया मतदान

punjabkesari.in Monday, Jul 18, 2022 - 06:37 PM (IST)

लखनऊ: देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए सोमवार को यूपी विधानसभा के तिलक भवन में भी सुबह 10 बजे से मतदान जारी है। राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष समर्थित यशवंत सिन्हा दो उम्मीदवार हैं। ऐसे में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा और रालोद के साथ मतदान किया है।


अखिलेश ने कहा कि मैं यशवंत सिन्हा के पक्ष में वोट करूंगा। देश में कोई ऐसा होना चाहिए जो सरकार को समय-समय पर अर्थव्यवस्था की स्थिति बता सके। श्रीलंका का हाल देखिए। ऐसे में हमे सोच समझकर काम करने की जरूरत है।


बता दें कि वोटिंग के दौरान यूपी के माननीय मतदान करेंगे। बीजेपी ने जिस तरह से विपक्ष में सेंधमारी की है उससे द्रौपदी मुर्मू के पाले में 78 फ़ीसदी से अधिक वोट जाता दिख रहा है। इसके बावजूद समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को क्रॉस वोटिंग का डर भी सता रहा है। 

 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj