आम सहमति से लड़ेंगे राष्ट्रपति चुनाव: अखिलेश

punjabkesari.in Friday, Jun 16, 2017 - 07:21 PM (IST)

आगरा: आगरा में डौकी के गांव नगरिया पहुंचे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि देश में राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव को उनकी पार्टी आम सहमति के बाद लड़ेगी। वह गांव नगरिया में एटा हादसे में मृत लोगों के परिजनों को ढांढस बंधाने आए थे। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों को पार्टी फंड से सहायता राशि के चैक भी दिए।

सुबह ही गांव नगरिया पहुंचे अखिलेश यादव पहले पीड़ित परिवारों से मिले और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने पीड़ित परिवारों को 2-2 लाख के चैक भी दिए। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अन्य दलों के साथ संपर्क में है।