अब मुगलसराय जंक्शन के बहाने पूर्वांचल में सियासी समीकरण साधेंगे शाह

punjabkesari.in Thursday, Aug 02, 2018 - 04:51 PM (IST)

लखनऊ: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह मिशान 2019 में पार्टी को विजी कराने के लिए जी जान से जुट गए हैं। शाह एक बार फिर 5 अगस्त को उत्तर प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। जहां वे मुगलसराय जंक्शन का नाम बदलने के बहाने पूर्वांचल में राजनीतिक समीकरण साधेंगे। शाह 5 अगस्त को मुगलसराय जंक्शन का नाम बदलकर पंड़ित दीन दयाल उपाध्याय रखेंगे।

इससे पहले शाह अगरा,मिर्जापुर और इलाहाबाद में पार्टी की रैलियों को संबोधित कर चुके हैं। रेलवे स्टेशन के नए नाम के लोकार्पण के संबंध में वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा और उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पांडेय होंगे। भाजपा के आदर्श रहे पंडिच दीन दयाल 1968 में मृत पाए गए थे तभी से भाजपा और संघ परिवार मुगलसराय जंक्शन का नाम बदलकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय किए जाने की मांग कर रहे हैं।

2014 में केन्द्र में मोदी सरकार बनने के बाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की कोशिश की गई, लेकिन राज्य में अखिलेश सरकार होने के कारण बात सिरे नहीं चढ़ी। अब केन्द्र के साथ उत्तर प्रदेश में भाजपा की योगी सरकार है इसलिए 5 अगस्त को मुगलसराय जंक्शन का नाम बदलकर दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन करने की मांग को पूरा किया जाएगा।

Anil Kapoor