लोकसभा चुनाव से पहले सहारनपुर रेंज से अब तक 2 करोड़ रूपये बरामद

punjabkesari.in Wednesday, Apr 03, 2019 - 02:50 PM (IST)

सहारनपुरः लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद उत्तर प्रदेश में सहारनपुर मंडल से अब तक दो करोड़ रूपये से अधिक की धनराशि बरामद की जा चुकी है।

पुलिस महानिरीक्षक शरद सचान ने बताया कि आचार संहिता के चलते सहारनपुर ,शामली और मुजफ्फरनगर जिलो से दस मार्च से दो अप्रैल के बीच दो करोड़ 19 लाख 15 हजार 132 रूपये की धनराशि बरामद की गई जिसमें सहारनपुर से 85 लाख 60 हजार 552 रूपये, शामली से एक करोड़ 07 लाख 75 हजार 200 रूपये और मुजफ्फरनगर से 25 लाख 79 हजार 380 रूपये बरामद हुए। कुल दो करोड़ 19 लाख 15 हजार 132 रूपये बरामद किये गए।  

उन्होंने बताया कि अचार संहिता के चलते कोई भी व्यक्ति 50 हजार से अधिक की नकदी के पकड़े जाने पर धनराशि का ब्यौरा देना जरूरी होता है। सचान ने बताया कि रेंज मे अब तक आचार संहिता के उल्लंघन के कुल छह मुकदमे दर्ज हुए है जिनमें सहारनपुर में चार और शामली में दो मुकदमे पंजीकृत किये गये। मुजफ्फरनगर में उल्लंघन का कोई मामला पंजीकृत नहीं है।

Ruby