PM के दौरे से पहले रायबरेली में लगे विवादित होर्डिंग्स, लिखा-‘टूट जाएगा डंका, फुस्स हो जाएंगी प्रियंका’

punjabkesari.in Sunday, Mar 03, 2019 - 11:56 AM (IST)

लखनऊ\अमेठी: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले रायबरेली के अमेठी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी को लेकर विवादित होर्डिंग्स लगवाया है। रायबरेली शहर में रातों-रात लगे इस होर्डिंग में कांग्रेस और प्रियंका गांधी को संबोधित करते हुए लिखा है कि ‘टूट जाएगा डंका, फुस्स हो जाएंगी प्रियंका’।

जानकारी मुताबिक शहर में लगे इस होर्डिंग को लेकर कांग्रेसियों ने जबरदस्त विरोध जताते हुए जिला प्रशासन से तत्काल होर्डिंग्स हटाए जाने एवं योगी सेवकों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं जिला प्रशासन ने बढ़ते तनाव को देखते हुए शहर में लगे सभी विवादित होर्डिंग्स उतारने का आदेश दिया है।

Anil Kapoor