मंत्री रीता बहुगुणा जोशी का घर जलाने वाले 2 आरोपियों को भेजा गया जेल

punjabkesari.in Friday, Jul 28, 2017 - 01:22 PM (IST)

लखनऊ: योगी सरकार की कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी के घर हुई आगजनी के मामले में लखनऊ की कोर्ट ने 2 आरोपियों को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा।इस मामले की सुनवाई सीबीसीआईडी की विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट विनीता सिंह की कोर्ट में चल रही है।

गत गुरुवार को 2 आरोपियों ने रीता बहुगुणा का घर जलाने के मामले में कोर्ट में सरेंडर कर जमानत की मांग की थी। कुछ दिन पहले कोर्ट ने इस मामले में 8 आरोपियों के खिलाफ कुर्की का नोटिस जारी करने का आदेश दिया था। इन आरोपियों में राज किशोर गुप्ता और नदीम अहमद के अलावा योगेश तिवारी, दयानंद तिवारी, अरशद, गोविंद बल्लभ पंत, दृगपाल सिंह उर्फ राज सिंह और सिराज शामिल हैं।

दरअसल, 15 जुलाई, 2009 को रीता बहुगुणा जोशी के घर हुई आगजनी के इस मामले में इंस्पेक्टर बलराम सरोज ने थाना हुसैनगंज में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके बाद मामले की जांच जांच सीबीसीआईडी को सौंपी गई थी।