मऊ में कैदियाें का कमाल- बनाया ‘टच फ्री सेनेटाइजर’ मशीन

punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2020 - 06:50 PM (IST)

मऊ: उत्तर प्रदेश में मऊ जिला कारागार का मंगलवार को जिलाजज, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण किया। इस दौरान कोरोना वायरस से बचाव के लिए कैदियों द्वारा बनाये गये टच फ्री सेनेटाइजर डिस्पेन्सर स्टैण्ड मशीन का जायजा लिया। साथ ही कैदियों को मास्क, हैन्डवास और समाजिक दूरी पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।
PunjabKesari
बता दें कि  जिला जज जितेन्द्र कुमार सिन्हा, जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने अचानक ही जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला कारागार औद्योगिक केन्द्र का भी जायजा लिया। जहां पर कैदियों के द्वारा तैयार किये जा रहे टच फ्री सेनेटाइजर डिस्पेन्सर स्टैण्ड मशीन का प्रशिक्षण किया।
PunjabKesari
कैदियों द्वारा प्रति दिन 10 सेनेटाइजर मशीन का निर्माण किया जा रहा है। जो बाजार में 1 हजार रुपये किमत में उपलब्ध है। इसके अलावा जिला जज ने कैदियों के बैरेक, अस्पताल, रसोई आदि का भी निरीक्षण किया। साथ ही सभी से मास्क, हैन्डवास और समाजिक दूरी के नियम का पालन करने का निर्देश दिया।
PunjabKesari
जिला कारागार में संचालित हो रहे कारागार औद्योगिक केन्द्र में पहले तो अगरबत्ती, फर्नीचर और मास्क का निर्माण किया जा रहा था। लेकिन अब कैदियों ने कारागार के अन्दर टच फ्री सेनेटाइजर डिस्पेन्सर स्टैण्ड मशीन का निर्माण करना शुरु कर दिया है। 10 कैदियों की टीम के द्वारा रोजाना 10 मशीन को तैयार किया जा रहा है। जिसका बाजार में ग्राहकों के लिए 1 हजार रुपये कीमत रखी गयी है। मशीन का इस्तेमाल कर पैर से दबाने के बाद बिना छूये ही हैन्डवास आराम से किया जा सकता है।
PunjabKesari
मशीन का अवलोकन करने के बाद जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि जिला कारागार के कैदियों द्वारा लगातार प्रोटक्ट का निर्माण बढ़ाया जा रहा है। इससे पहले कैदी अगरबत्ती, फर्नीचर और मास्क का निर्माण किए। अब सेनेटाइजर मशीन बना कर संख्या को बढ़ाया है। फिलहाल कैदियों के उत्साह और प्रोडक्ट प्रोडक्सन को देख कर ऐसा लग रहा है कि वह आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रगति कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static