रामपुर में कारागार एवं होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति बोले- बिना भेदभाव के काम कर रही है योगी सरकार

punjabkesari.in Friday, Jun 17, 2022 - 09:36 PM (IST)

रामपुर: उत्तर प्रदेश में रामपुर लोकसभा सीट के लिये हो रहे उपचुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूरी ताकत झोंक दी है। केन्द्र एवं राज्य सरकार के मंत्री एवं पार्टी पदाधिकारी चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं।       

इस कड़ी में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कारागार एवं होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने रामपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य में समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिये हो रहे कामों का जिक्र किया। उन्होंने केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा बिना किसी भेदभाव के काम करने का दावा करते हुए मतदाताओं से भाजपा के उम्मीदवार को जिताने की लोगों से अपील की।       

प्रजापति ने कहा है कि प्रत्येक गरीब तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। विपक्ष ने जन धन खाता खुलवाने पर भाजपा का मजाक उड़ाया था। आज मोदी सरकार में जन धन खाता खुलवाकर गरीबों को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने सैदनगर क्षेत्र के हशमतगंज, सींगनी, होसपुर नगली, चकिया हयातनगर, निपनिया आदि गांव में दौरा कर भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगे।

Content Writer

Mamta Yadav