यूपी उपचुनाव: प्रियंका ने भाजपा पर लगाया चुनाव में धांधली का आरोप

punjabkesari.in Thursday, Oct 24, 2019 - 04:02 PM (IST)

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश की गंगोह विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा पर अपनी पार्टी के उम्मीदवार नोमान मसूद के पक्ष में जा रहे निर्णय को बदलवाने के प्रयास का आरोप लगाया है। 


प्रियंका ने ट्वीट कर दावा किया, ‘‘भाजपा इतने अहंकार में है कि गंगोह में हमारे जीतते हुए प्रत्याशी को काउंटिंग सेंटर से निकालकर उनका मंत्री जनता का निर्णय बदलने के प्रयास में है। जिला अधिकारर को पाँच-पाँच बार फोन पर लीड कम करवाने के आदेश आ रहे थे। यह लोकतंत्र का सरासर अपमान है।'' उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी इसके ख़िलाफ सख़्ती से लड़ेगी। निर्वाचन आयोग इस मामले की निष्पक्षता से जाँच कराए।'' 

Ajay kumar