RJD के कद्दावर नेता रघुवंश प्रसाद के निधन पर प्रियंका और अखिलेश ने दी श्रद्धाजंलि
punjabkesari.in Sunday, Sep 13, 2020 - 02:28 PM (IST)

लखनऊः ग्रामीण भारत की राजनीति के पुरोधा और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कद्दावर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दुख व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की है। सांस की बीमारी से ग्रस्त सिंह का रविवार को नई दिल्ली स्थित भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान में निधन हो गया था।
सपा अध्यक्ष ने ट्वीट किया ‘‘ पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री रघुवंश प्रसाद जी के आज दिल्ली के एम्स में हुए निधन से देश ने ग़रीबों के लिए बुलंद आवाज़ से तर्क रखने वाले एक ज़मीनी और समर्पित नेता को खो दिया है। भावभीनी श्रद्धांजलि!
वाड्रा ने ट्वीट किया ‘‘ ग्रामीण इलाकों, खेत-खलिहानों और सामाजिक न्याय की मजबूत आवाज रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन भारतीय राजनीति के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। रघुंवश जी को उनके योगदान के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।''
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

घर में रखें है लड्डू गोपाल तो पूजा में जरुर चढ़ाएं ये 5 प्रिय वस्तुएं, बरसेगी कान्हा की कृपा

Janmashtami: हर काम में सफलता और बाल गोपाल जैसा पुत्र देता है ये पाठ

Krishna Janmashtami 2022: 18 या 19 किस दिन मनाई जाएगी श्री कृष्ण जन्माष्टमी, जाने सही तारीख..

Janmashtami: जन्माष्टमी के दिन करें ये काम, संसार की सारी खुशियां होंगी आपके पास