लखनऊ में प्रियंका गांधी वाड्रा का बड़ा ऐलान, नहीं लड़ूंगी लोकसभा चुनाव

punjabkesari.in Wednesday, Feb 13, 2019 - 11:50 AM (IST)

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लखनऊ में मीडिया से रू-ब-रू होते हुए बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वे लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी, बल्कि पार्टी को मजबूत करेंगी। प्रियंका ने कहा कि वह फ्रंट से नहीं बल्कि पीछे से कांग्रेस को संगठित करेंगी और कार्यकर्त्ताओं को एकजुट करेंगी। प्रियंका ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि मैं अभी संगठन को समझ रही हूं। अगर जरूरत पड़ी तो बदलाव भी किया जाएगा।

जानकारी मुताबिक प्रियंका बुधवार को 1.20 से 5.20 तक पार्ट कार्यकर्त्ताओं के साथ बैठक करेंगी। बता दें कि प्रियंका का प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी नेताओं से मिलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को प्रियंका जयपुर से लखनऊ लगभग डेढ़ बजे पहुंची। इसके कुछ देर बाद ही उन्नाव के कार्यकर्ताओं के साथ प्रियंका की बैठक शुरू हुई और इस तरह एक-एक संसदीय सीट के कार्यकर्ताओं से मिलने का सिलसिला शुरू हुआ जो देर रात तक चला।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कांग्रेस कमेटी की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी की मजबूती और पति के ईडी की पूछताछ पर दो टूक जवाब दिया।

Anil Kapoor