पति निक जोनस और बेटी मालती संग अयोध्या के राम मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, किए रामलला के दर्शन

punjabkesari.in Wednesday, Mar 20, 2024 - 04:42 PM (IST)

अयोध्या: महीनों बाद भारत लौटने के बाद प्रियंका चोपड़ा आने पति निक जोनस और बेटी मालती मेरी चोपड़ा जोनस के साथ अयोध्या पहुंच गई हैं। वहां उन्होंने परिवार संग राम लला के दर्शन किए। वीडियो में प्रियंका पीली रंग की साड़ी के साथ हाथों में चूड़ियां पहनी दिखाई दे रही हैं। वहीं, फैंस के फेवरेट जीजू निक जोनस भी एथनिक अवतार में दिख रहे हैं।

कुछ दिन पहले ही प्रियंका भारत आई हैं। उनके बाद निक जोनस भी इंडिया पहुंचे। अब दोनों को प्यारी बेटी मालती के साथ राम मंदिर में स्पॉट किया गया. राम के नाम का तिलक लगा पूरी परिवार भक्ति में डूबा दिख रहा है। मिनटों में यह वीडियो इंटरनेट पर छा गया है। प्रियंका और निक जोनस जैसे ही अयोध्या पहुंचे, वहां फैंस की भीड़ लग गई। हर कोई 'जय श्री राम' के नारे लगाने लगा। तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी गोद में बेटी मालती को उठाया हुआ है। ऑरेंज आउटफिट में मालती मेरी काफी क्यूट लग रही हैं। साथ ही व्हाइट कुर्ता-पायजामा पहने पति निक जोनस, प्रियंका के साथ खड़े हैं।

एक्ट्रेस को मंदिर के पुजारी से माथे पर तिलक लगवाते देखा जा सकता है। ये तस्वीरें सही में काफी बढ़िया हैं। प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस उन्हें और उनके परिवार को खूब प्यार भी दे रहे हैं। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। प्रियंका को भारत के अलग-अलग मंदिरों में समय-समय पर स्पॉट किया जाता है।पिछली बार जब एक्ट्रेस भारत आई थीं तब भी उन्होंने भक्ति वाला अंदाज दिखाया था। 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj