बस दुर्घटना में जवानों की मौत पर प्रियंका ने जताया दुख, घायल को शीघ्र स्वास्थ्य होने की ईश्वर से की प्रार्थना

punjabkesari.in Tuesday, Aug 16, 2022 - 06:01 PM (IST)

लखनऊ / नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने जम्मू कश्मीर-पहलगाम में ITBP जवानों की बस खाई में गिरने से 7 जवानों के शहीद होने पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जम्मू कश्मीर-पहलगाम में ITBP जवानों की बस खाई में गिरने से कई जवानों के शहीद होने का दुखद समाचार मिला। शहीद जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि एवं शोक-संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना है कि घायल जवानों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।



गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम इलाके में मंगलवार को एक बस के गहरी खाई में गिरने के कारण भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के कम से कम छह जवानों की मौत हो गई जबकि 30 से ज्यादा घायल हो गए। सुरक्षाकर्मी अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी से लौट रहे थे। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आईटीबीपी के 37 जवानों और दो पुलिसकर्मियों को ले जा रही बस चंदनवाड़ी और पहलगाम के बीच गहरी खाई में गिर गई। 

Content Writer

Ramkesh