13 की उम्र में पहली बार रॉबर्ट वाड्रा से मिली थीं प्रियंका, जानिए शादी का ये रोचक किस्सा
punjabkesari.in Wednesday, Jan 23, 2019 - 05:44 PM (IST)
यूपी डेस्कः अक्सर प्रियंका गांधी में पूर्व मुख्यमंत्री इंदिरा गांधी की छवि देखी जाती है। ऐसा भी कहा जाता है कि प्रियंका गांधी के व्यवहार में इंदिरा गांधी की झलक देखने को मिलती है। जिसके चलते उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्वी यूपी की महासचिव का पद सौंपा है। प्रियंका गांधी की जिंदगी काफी उथल-पुथल वाली रही है, लेकिन इस बीच प्रियंका 18 फरवरी 1997 में शादी रॉबर्ट वाड्रा के साथ शादी के बंधन में बंधी। प्रियंका गांधी की प्रेम कहानी के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं और इसलिए आज हम आपको उनकी शादी से जुड़ा एक रोचक किस्सा बताएंगे।

प्रियंका ने अपने बचपन के दोस्त और दिल्ली के कारोबारी रॉबर्ड वाड्रा से 18 फरवरी 1997 को शादी की। प्रियंका ने पहली बार रॉबर्ट वाड्रा को तब देखा था जब वो 13 साल की थीं। पहली ही मुलाकात में रॉबर्ट को प्रियंका की सादगी बहुत पसंद आई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातें होना शुरु हुआ और प्रियंका को वाड्रा पसंद आने लगे। दोनों का रिश्ता दोस्ती से शुरु हुआ और प्यार तक पहुंच गया।

प्रियंका ने बताया था कि उन्होंने इस वजह से वाड्रा को पसंद किया था क्योंकि उन्होंने एक अलग व्यक्ति की तरह व्यवहार किया था। प्रियंका और रॉबर्ड की शादी हिन्दू रीति-रिवाज से मां सोनिया गांधी के आधिकारिक आवास 10 जनपथ में हुई थी।

रेडिफ डॉट के मुताबिक सोनिया गांधी के सचिव वी जॉर्ज ने प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा की शादी के लिए दिल्ली के एक चर्च से संपर्क किया था, लेकिन तब पादरी ने उनकी शादी कराने से इनकार कर दिया था। चर्च के पादरी ने कहा था कि जब तक वाड्रा के क्रिश्चन होने का प्रमाण पत्र नहीं दिया जाएगा तब तक उनकी शादी चर्च में नहीं होगी। बता दें कि रॉबर्ड वाड्रा के पिता राजिन्दर वाड्रा एक पंजाबी हिन्दू थे। इस दंपति के दो बच्चे हैं। हालांकि, इन दोनों का रिश्ता कई बार सवालों के घेरे में रहा, लेकिन प्रियंका हमेशा खामोश रहीं और हमेशा अपने पति का बचाव किया।

वहीं अब पूर्वी यूपी में महासचिव का पद मिलने पर रॉबर्ड वाड्रा ने प्रियंका को फेसबुर पर बधाई दी है। साथ ही लिखा है कि वो हमेशा उनके साथ हैं।

