प्रियंका का योगी सरकार पर हमला, कहा- UP की चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था रोजाना दिखती है

punjabkesari.in Friday, Nov 29, 2019 - 02:50 PM (IST)

लखनऊः यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका ने कहा कि यूपी में 2277 डॉक्टरों की कमी है, लेकिन क्या इसकी तरफ भाजपा सरकार ने कभी ध्यान दिया है।

प्रियंका ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ''उत्तर प्रदेश की चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था की रोजाना तस्वीरें आती हैं। हाल आप खुद ही देख लीजिए। प्राथमिक स्तर पर ही 2277 डाक्टरों की कमी है। लगभग 950 केंद्र बिना पानी या बिना बिजली या बिना सुलभ सड़कों के चल रहे हैं। क्या भाजपा सरकार ने कभी इस पर ध्यान दिया है?


 

 

Tamanna Bhardwaj