गंगा में डुबकी लगाकर प्रियंका गांधी शुरु कर सकती हैं अपना राजनीतिक करियर

punjabkesari.in Sunday, Jan 27, 2019 - 04:57 PM (IST)

लखनऊ: कांग्रेस की नव-नियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी के 4 फरवरी में अपना पद संभाले जाने की संभावना है। इसी बीच खबरों में कहा गया कि प्रियंका अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत प्रयागराज में कुंभ स्नान करने के बाद शुरु करेंगी। बताया जाता है कि प्रियंका गांधी 4 फरवरी को राहुल गांधी के साथ कुंभ में स्नान करेंगी।

प्रियंका और राहुल गांधी दोनों के 4 फरवरी को मौनी अमावस्या और दूसरे शाही स्नान के अवसर पर गंगा में डुबकी लगाने की खबर है। अगर 4 फरवरी को वह डुबकी ना लगा पाए तो 10 फरवरी को तीसरे शाही स्नान और बसंत पंची पर स्नान करेंगे।

इसी बीच शंकराचार्य स्वामी स्वरुपानांद ने कहा कि कुंभ स्नान के प्रति जिन लोगों की आस्था है उन्हें यहां जरुर आना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल और प्रियंका यहां आकर गांगा में स्नान करते हैं तो उसमें हर्ज ही क्या है। इसे राजनीतिक नजरिए से नहीं देखना चाहिए। 2001 में तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कुंभ में भाग लिया था और स्नान भी किया था।

Anil Kapoor