प्रियंका गांधी ने मनोहर पर्रिकर के निधन पर व्यक्त किया दुख, कहा-आत्मा को शांति मिले

punjabkesari.in Monday, Mar 18, 2019 - 11:03 AM (IST)

लखनऊः कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि “मनोहर पर्रिकर के शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी संवेदना। मैं उनसे केवल एक बार मिली थी, जब उन्होंने दो साल पहले अस्पताल में मेरी मां से मुलाकात की थी। उनकी आत्मा को शांति मिले”।

पर्रिकर का रविवार शाम निधन हो गया। पिछले साल फरवरी में उनके अग्नाश्य कैंसर का पता चला था जिसके बाद से उनका अमेरिका,दिल्ली ,मुंबई और गोवा में इलाज चला, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। पिछले दिनों उनकी तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई थी। वर्ष 2001 में उनकी पत्नी मेधा का भी कैंसर से देहांत हो गया था। साफ-सुथरी राजनीति एवं मृदुल व्यवहार के लिए प्रसिद्ध पर्रिकर के निधन की खबर आते ही देश में शोक की लहर दौड़ गई।

मनोहर पर्रिकर का पूरे राजकीय सम्मान के साथ सोमवार शाम अंतिम संस्कार किया जाएगा।  केन्द्र सरकार ने पूर्व रक्षा मंत्री एवं चार बार मुख्यमंत्री रहे पर्रिकर के निधन पर आज राष्ट्रीय शोक घोषित किया है, इस दौरान सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। गोवा में सात दिन तक राष्ट्रीय शोक रहेगा।

 

 

Ruby