ट्यूमर से जूझ रही बच्ची की प्रियंका गांधी ने की मदद, प्राइवेट प्लेन से भेजा दिल्ली

punjabkesari.in Saturday, May 11, 2019 - 11:07 AM (IST)

प्रयागराजः चुनाव के वक्त जनता की मदद को लेकर राजनेताओं का समर्पण देखने लायक होता है, लेकिन इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जो किया वो वाकई काबिले तारीफ है। दरअसल, प्रियंका ने ट्यूमर से जूझ रही एक बच्ची की मदद के लिए हाथ बढ़ाया।

प्रयागराज के कमला नेहरू अस्पताल में ट्यूमर से जूझ रही एक बच्ची इलाज के लिए पहुंची। इस दौरान उसकी तबीयत में कोई सुधार नहीं दिखा। यह देख परिजन परेशान हो गए। जिसके बाद उन्होंने बच्ची के इलाज में मदद के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से सम्पर्क किया। वहीं मामले के संज्ञान में आते ही प्रियंका ने तत्काल बच्ची की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया।

प्रियंका ने इलाहाबाद संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी योगेश शुक्ला के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला, गुजरात कांग्रेस के नेता हार्दिक पटेल और पूर्व सांसद मोहम्मद अजहरुद्दीन को बच्ची का इलाज दिल्ली के एम्स में कराने का आदेश दिया। प्रियंका के आदेश के बाद बीमार बच्ची को निजी विमान के जरिए उसके माता-पिता के साथ एम्स भेजा गया।

Deepika Rajput