प्रियंका गांधी को बड़ा झटका: जौनपुर दौरे के लिए हेलीकॉप्टर लैंडिंग की नहीं मिली अनुमति

punjabkesari.in Wednesday, May 08, 2019 - 02:07 PM (IST)

जौनपुरः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को जौनपुर जिला प्रशासन ने बड़ा झटका दिया है। दरअसल, गुरुवार को बदलापुर में होने वाली प्रियंका की जनसभा के लिए जिला प्रशासन ने हेलीकॉप्टर लैंडिंग की अनुमति नहीं दी है।

जिला प्रशासन ने बिजली के तार, मकान और दुकान के चलते हेलीकॉप्टर लैंडिंग की अनुमति नहीं दी है। अनुमति न मिलने पर प्रियंका गांधी का कल जौनपुर दौरा रद्द हो सकता है।

Deepika Rajput