प्रियंका गांधी से सपरिवार मिले डॉ. कफील खान, रिहाई के लिए कांग्रेस ने चलाया था अभियान

punjabkesari.in Monday, Sep 21, 2020 - 03:15 PM (IST)

दिल्ली/लखनऊः कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा से हाल ही में जेल से रिहा हुए गोरखपुर के डॉक्टर कफील खान ने सपरिवार सोमवार को मुलाकात की। भड़काऊ बयान देने के आरोप में डॉक्टर पर रासूका लगाया गया था।

बता दें कि डॉक्टर खान की जेल से रिहाई के बाद कांग्रेस महासचिव ने कफील खान और उनके परिजनों से फोन पर बातचीत कर उनका हालचाल लिया था और हर संभव मदद का वादा किया था। वहीं डॉक्टर यह कहते हुए सपरिवार राजस्थान चले गए कि यहां कांग्रेस की सरकार है उनका परिवार यहां सुरक्षित रहेगा।

गौरतलब है कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने डॉक्टर कफील की रिहाई के लिए हस्ताक्षर अभियान, विरोध प्रदर्शन और पत्र लिखकर बड़ा अभियान चलाया था। इसके साथ ही डॉक्टर खान की रिहाई का मुद्दा उठाया था।

Moulshree Tripathi