प्रियंका के खिलाफ अमेठी में लगे पोस्टर, लिखा- देख चुनाव पहन ली साड़ी, नहीं चलेगी ये होशियारी

punjabkesari.in Wednesday, Mar 27, 2019 - 10:47 AM (IST)

अमेठीः कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के अमेठी पहुंचने से पहले ही पोस्टर पॉलिटिक्स शुरू हो गई है। दरअसल, मुसाफिरखाना कस्बे में प्रियंका के खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें लिखा है, 'क्या खूब ठगती हो, क्यों 5 साल बाद ही अमेठी दिखती हो।' 60 साल का हिसाब दो। साथ ही लिखा है, 'देख चुनाव पहन ली साड़ी, नहीं चलेगी ये होशियारी।'

इन पोस्टर पर सपा छात्रसभा के नेता जयसिंह प्रताप यादव का नाम लिखा हुआ है। बता दें कि, प्रियंका गांधी बुधवार को राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी से अपना संपर्क अभियान शुरू करेंगी। प्रियंका लखनऊ होते हुए अमेठी जाएंगी और वहां वह मुसाफिरखाना स्थित एएच इंटर कॉलेज में 1965 बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगी। बैठक दिन भर चलने की उम्मीद है। इसके बाद वह गुरुवार को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली का दौरा करेंगी फिर शुक्रवार को अयोध्या जाएंगी।

गौरतलब है कि, अमेठी में एक बार फिर मुकाबला राहुल गांधी और स्मृति ईरानी के बीच हैं। राहुल गांधी पूरे देश में प्रचार कर रहे हैं और प्रियंका को उत्तर प्रदेश का जिम्मा सौंपा गया है। 

Deepika Rajput