प्रियंका गांधी का CM योगी पर हमला, कहा- भगवा रंग उनका निजी नहीं देश की परंपरा का प्रतीक

punjabkesari.in Monday, Dec 30, 2019 - 06:51 PM (IST)

लखनऊः कांग्रेस मचासचिव प्रियंका गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस कर योगी सरकार पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिस और जिला प्रशासन ने जमकर अराजकता फैलाई। प्रियंका गांधी ने कहा कि यह तब हुआ जब मुख्यमंत्री ने 'बदला' लेने वाला बयान दिया।

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने भगवा रंग धारण किया है। उन्हें इसका महत्व समझना चाहिए। भगवा उनका निजी रंग नहीं है बल्कि भारत की परंपरा का प्रतीक है।  कृष्ण, राम और शिव के देश में हिंसा और बदले की जगह नहीं है। यह देश प्रेम, करुणा और अहिंसा की बात करता है। हमारी परंपरा में बदला या हिंसा का कोई स्थान नहीं है लेकिन मुख्यमंत्री बदला लेने की बात करते हैं। ये मुख्यमंत्री की भाषा नहीं होनी चाहिए।

पुलिस और जिला प्रशासन इसी बयान पर काम कर रही है। कांग्रेस नेता ने कहा कि यह देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी मुख्यमंत्री ने ऐसा बयान दिया हो। प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस उन सभी लोगों का समर्थन करेगी और विरोध-प्रदर्शन के आरोप में जेल भेजे गए आरोपियों की लड़ाई लड़ेगा।

 

Tamanna Bhardwaj