प्रियंका का उत्तर प्रदेश दौरा स्थगित, राज बब्बर ने बताई यह वजह

punjabkesari.in Friday, Mar 15, 2019 - 10:12 AM (IST)

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का शुक्रवार से शुरू हो रहा उत्तर प्रदेश दौरा फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि कुछ दिक्कतें आ रही हैं, ट्रैवलिंग को लेकर आज का कार्यक्रम स्थगित हुआ है।

उल्लेखनीय है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका को पार्टी के चुनाव प्रचार की औपचारिक शुरूआत करने शुक्रवार को यहां पहुंचना था। बब्बर ने पूर्व में कहा था कि प्रियंका गांधी गरीबों विशेषकर नदी तटों पर रहने वाले गरीब लोगों से संवाद के लिए नदी मार्ग से जा सकती हैं। एक वरिष्ठ नेता ने बताया था कि प्रियंका अपना प्रचार प्रयागराज से शुरू करेंगी, जो देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जन्मस्थान है।

Anil Kapoor