प्रियंका गांधी का रायबरेली दौरा टला, इस वजह से लिया गया यह फैसला

punjabkesari.in Sunday, Oct 13, 2019 - 05:49 PM (IST)

रायबरेलीः कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी का 14 अक्टूबर को रायबरेली दौरा टल गया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी 14 और 15 अक्टूबर को रायबरेली दौरे पर आना था। इस दौरान सोनिया गांधी पार्टी के नए पदाधिकारियों से मुलाकात करने का कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन अब इसमें बदलाव कर दिए गए हैं।

बता दें कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में होने वाला कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर अब 22 अक्टूबर से होगा। बताया जा रहा है कि उपचुनाव के चलते हुए यह फैसला लिया गया है। अब उपचुनाव बाद 3 दिन का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।

2022 में होने वाले चुनाव के मद्देनजर प्रियंका ने पार्टी की बागडोर पुरी तरह से संभाल ली है। इसमें राहुल को शामिल ना कर प्रियंका ने नई टीम बना ली है। यूपी कांग्रेस की अपनी नई टीम बनाने के मक्सद से प्रियंका ने पार्टी यूनिट के नवनयुक्त पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला लगाने का प्लान बनाया है। नई कमेटी बनाने के बाद प्रियंका की मौजूदगी के लिए रायबरेली में प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
 

Tamanna Bhardwaj