प्रियंका गांधी का हमला- महात्मा गांधी के मार्ग पर चलकर दिखाए BJP

punjabkesari.in Wednesday, Oct 02, 2019 - 02:23 PM (IST)

लखनऊः महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर कांग्रेस द्वारा आयोजित 'मौन यात्रा' में शामिल होने लखनऊ पहुंचीं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने सत्तारूढ़ बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी पहले महात्मा गांधी के मार्ग पर चलकर दिखाए। बाद में उनके बारे में बात करें।

कांग्रेस महासचिव बुधवार को राजधानी के शहीद स्मारक पहुंचीं। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। पार्टी की तरफ से आयोजित मौन यात्रा शहीद स्मारक से जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा तक जाएगी।

प्रियंका ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ करीब 3 किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा आरंभ की। बता दें कि, प्रियंका उन्नाव-शाहजहांपुर यौन शोषण मामले की पीड़िताओं के समर्थन में लखनऊ की सड़कों पर उतरी हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static