फिरोज़ाबाद: ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं' के नारे साथ आज महिला सम्मेलन में शिरकत करेंगी प्रियंका गांधी

punjabkesari.in Wednesday, Dec 29, 2021 - 11:17 AM (IST)

लखनऊ: कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज फिरोजाबाद में आयोजित महिला सम्मेलन में शामिल होकर महिलाओं को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराते हुए प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के अभियान को सफल बनाने की अपील करेंगी।        

कांग्रेस ने प्रियंका गांधी वाड्रा की अगुवाई में लड़े जा रहे उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान में ‘लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ' मुहिम के तहत पूरे प्रदेश में महिला सम्मेलन आयोजित किए है। पार्टी के मीडिया संयोजक सचिन रावत ने बताया कि इस कड़ी में बुधवार को फिरोजाबाद में महिला सम्मेलन आयोजित किया गया है।        

वहीं प्रियंका गांधी फिरोज़ाबाद स्थित गिरधारी इंटर कॉलेज, में दोपहर एक बजे ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं' महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगी। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव में 40 फ़ीसदी टिकट महिलाओं को देने की घोषणा की है। महिलाओं को कांग्रेस के चुनाव अभियान से जोड़ने के लिये पार्टी ने ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का नारा दिया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static