प्रियंका गांधी ने याेगी सरकार के 3 साल के रिपाेर्ट कार्ड काे बताया झूठा

punjabkesari.in Wednesday, Mar 18, 2020 - 04:44 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अपने तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर रिपोर्ट कार्ड जारी किया है। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार पूरी तरह से महिला सुरक्षा पर फेल साबित हुई है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि हर दिन प्रदेश में महिलाओं के साथ रेप, छेड़छाड़ जैसी घटनाएं होती रहती हैं। सरकार झूठे विकास की बात करती है। महिला सुरक्षा की सरकार के पास कोई योजना नहीं है।


उन्होंने उन्नाव रेपकांड का जिक्र करते हुए कहा कि आज 9 दिन हो जाने के बाद भी पुलिस आरोपियो तक नहीं पहुंच सकी है जबकि सरकार महिला सुरक्षा की बात करती है। वहीं उन्होंने ताजा मामला लखीमपुर खीरी का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार कब जागेगी। जहां पर रेप के बाद नाबालिग की नाक को चाकुओं से दरिंदों ने काट दी है। 

Ajay kumar