प्रियंका गांधी का सवाल- क्या UP सरकार ने अपराधियों के सामने कर दिया है आत्मसमर्पण

punjabkesari.in Saturday, Jun 29, 2019 - 10:40 AM (IST)

लखनऊः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बार फिर यूपी सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि पूरे उत्तर प्रदेश में अपराधी खुलेआम मनमानी करते घूम रहे हैं। एक के बाद एक आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। मगर उत्तर प्रदेश बीजेपी सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। क्या उत्तर प्रदेश सरकार ने अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है?

पूरे उत्तर प्रदेश में अपराधी खुलेआम मनमानी करते घूम रहे हैं। एक के बाद एक अपराधिक घटनाएँ हो रही हैं। मगर उ.प्र. भाजपा सरकार के कान पर जूँ तक नहीं रेंग रही।

क्या उत्तर प्रदेश सरकार ने अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है? pic.twitter.com/khYP4eZam2

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) June 29, 2019


प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में सुल्तनापुर में गोलियों से भूनकर युवक की हत्या, उन्नाव जेल में पिस्तौल लहराता दिखा कैदी, 16 साल की लड़की को घर से अगवाकर 4 लोगों ने किया गैंगरेप और बागपत में फैक्ट्री मालिक की गोलियों से भूनकर हत्या इत्यादि घटनाओं का जिक्र किया है। यह उनका कोई पहला ट्वीट नहीं है, जिसमें उन्होंने योगी सरकार पर हमला बोला हो। इससे पहले भी वह कई बार कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साध चुकी हैं।

 

 

Deepika Rajput