प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा पर कसा तंज, किसान विरोधी सरकार

punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2020 - 03:28 PM (IST)

मिर्जापुर: प्रियंका गांधी ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि सरकार किसान विरोधी है। उन्‍होंने ने किसानों की फसल को रौंदने को लेकर एक वीडियो ट्वीट किया है। अपने पोस्‍ट के साथ किसानों का समर्थन करते हुए उन्‍होंने ने कमेंट भी लिखा। कि किसान मेहनत कर अपनी फसल लगाते है। भाजपा सरकार की पुलिस ने खड़ी को फसल रौंद दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के लिए खूब झूठे ऐलान किए है। 24 घंटे भी नहीं बीते कि महिला किसानों के साथ सरकार का व्यवहार कैसे कर रही है।

किसानों की फसल रौंदने के विरोध में सैकड़ों किसान कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच गए। इस दौरान किसानों ने प्रदर्शन किया और अधिकारियों से कहा कि कंपनी को काम करने से रोका जाए। उन्होंने कहा कि गेंहू की फसल अब अगले 20 दिनों में कट जाएगी। किसानों ने आरोप लगाया कि छह किलोमीटर दूरी में 200 बीघे जमीन पर बोई गई गेंहू की फसल बर्बाद की जा रही है।  किसानों के विरोध करने पर पुलिस लाठियां भी किसानों पर ही बरसा रही है।  वहीं प्रदर्शन कर रहे किसान जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। प्रियंका गांधी कहा कि कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री ने किसानों के साथ धोखा कर रहे हैं। 

 

Tamanna Bhardwaj