महंगाई भत्ते पर रोक लगने से भड़की प्रियंका गांधी, कहा- अपने खर्चे कम क्यों नहीं करती सरकार

punjabkesari.in Sunday, Apr 26, 2020 - 11:27 AM (IST)

लखनऊः कोरोना संकट के चलते बने आर्थिक संकट को देखते हुए केंद्र के बाद अब उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने महंगाई भत्ते पर रोक लगाने का फैसला किया है। इस पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दोनों सरकारों को सवालों के घेरे में लिया है। प्रियंका ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता किस तर्क से काटा जा रहा है, सरकार अपने अनाप-शनाप खर्चे बंद क्यों नहीं करती है।

प्रियंका ने ट्वीट करते हुए लिखा कि सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता किस तर्क से काटा जा रहा है? जबकि इस दौर में उनपर काम का दबाव कई गुना हो गया है। दिन रात सेवा कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों और पुलिसकर्मियों का भी DA कटने का क्या औचित्य है? तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को इससे बहुत कष्ट है। पेन्शन पर निर्भर लोगों को यह चोट क्यों मारी जा रही है?"

उन्होंने कहा कि सरकारें अपने खर्चे कम क्यों नहीं करती हैं? प्रियंका ने कहा कि बुलेट ट्रेन और नई संसद भवन के निर्माण पर होने वाले गैर जरूरी खर्चों को क्यों नहीं रोका जाता है। प्रियंका ने ट्वीट किया, "सरकारें अपने अनाप शनाप खर्चे क्यों नहीं बंद करतीं? सरकारी व्यय में 30% कटौती क्यों नहीं घोषित की जाती? सवा लाख करोड़ की बुलेट ट्रेन परियोजना, 20,000 करोड़ की नई संसद भवन परियोजना जैसे गैरजरूरी खर्चों पर रोक क्यों नहीं लगती?"


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static