कल अमेठी पहुंचेंगी प्रियंका गांधी, 'मेरा बूथ मेरा गौरव' कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं से होंगी रूबरू

punjabkesari.in Tuesday, Mar 26, 2019 - 10:28 AM (IST)

अमेठी: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 27 मार्च को दो दिवसीय दौरे पर अमेठी आ रही हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र ने प्रियंका के कार्यक्रम की पुष्टि की है। वहीं प्रियंका के दौरे से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने उनके जोरदार स्वागत की तैयारी की है।

प्रियंका 27 मार्च की देर शाम गौरीगंज स्थित राहुल गांधी जनसंपर्क कार्यालय में बने गेस्ट हाउस पहुंचेंगी, जहां वह रात्रि विश्राम करेंगी। 28 मार्च की सुबह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगी। इसके बाद वह मुसाफिरखाना के एएच इंटर कॉलेज में 'मेरा बूथ मेरा गौरव' कार्यक्रम के तहत 1956 बूथों के कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगी।

इस दौरान वह लोकसभा चुनाव की रणनीति तय करने के साथ जीत का हर मंत्र कार्यकर्ताओं को सिखाएंगी। इसके बाद यहां से निकलकर वह सीधे जायस के रास्ते रायबरेली के लिए प्रस्थान करेंगी।

Deepika Rajput