''18 मार्च को प्रयागराज आएंगी प्रियंका गांधी, गंगा यात्रा से करेंगी शुरुआत''

punjabkesari.in Saturday, Mar 16, 2019 - 06:49 PM (IST)

प्रयागराजः यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर शनिवार को प्रयागराज पहुंचे। यहां मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी 18 मार्च को प्रयागराज आएंगी। यहां पहुंचकर वह गंगा यात्रा की शुरुआत करते हुए बनारस तक जाएंगी। 3 दिन के दौरे को लेकर वह गांव गंगा से सटे गांव पर जनसभा भी करेंगी।

राज बब्बर ने कहा प्रशासन ने जो भी दस्तावेज मागे थे वो दिए जा रहें है। आज शाम या कल तक साफ हो जाएगा। प्रियंका गांधी का कार्यक्रम जल मार्ग का हो सकता है। सुरक्षा के लिहाज है कार्यक्रम में थोड़ा चेंज हो सकता है।

दुसरी तरफ एक के बाद एक रद्द हाे रहे दाैरे से सवाल खड़ा हाे रहा है कि आखिर यूपी में आने से प्रियंका गांधी डर क्याें रही हैं।

Tamanna Bhardwaj