28 अगस्त को रायबरेली जायेंगी प्रियंका गांधी

punjabkesari.in Sunday, Aug 25, 2019 - 05:04 PM (IST)

लखनऊः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को अपनी मां एवं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली का दौरा करेंगी। पार्टी सूत्रों ने रविवार को बताया कि एक दिवसीय संक्षिप्त दौरे में वाड्रा पार्टी के दिवंगत नेता अखिलेश सिंह के पैतृक गांव लालूपुर चौहान जायेंगी और शोक संतप्त परिजनों को ढाढस बंधायेंगी।

सिंह कांग्रेसी विधायक अदिति सिंह के पिता थे। बाद में पूर्वी उत्तर प्रदेश की कांग्रेस महासचिव भुइमऊ अतिथिगृह में कार्यकर्ताओ के साथ संवाद करेंगी। दौरे के अंत में वह लालगंज स्थित रेल कोच फैक्ट्री जायेंगी और निजीकरण के विरोध में आंदोलनरत कर्मचारियों की हौसलाफजाई करेंगी।

उन्होंने बताया कि वाड्रा सुबह साढे नौ बजे दिल्ली से अमौसी हवाई अड्डे पहुंचेगी जहां से वह सडक मार्ग से रायबरेली के लिये प्रस्थान करेंगी। सबसे पहले वह कांग्रेसी विधायक अदिति सिंह के घर लालूपुर चौहान गांव जायेंगी। करीब एक घंटा रूकने के बाद वि भुईमऊ गेस्ट हाउस जायेंगी। दोपहर पौने दो बजे कांग्रेसी नेता लालगंज के अइहर में रेल कोच फैक्ट्री जायेंगी और निजीकरण का विरोध कर रहे कर्मियों के साथ बातचीत करेंगी। शाम पांच बजे वह दिल्ली के लिये रवाना हो जायेंगी।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static