साड़ी कांड की पीड़िता से मिलेंगी प्रियंका गांधी, पसगवां गांव के लिए हुईं रवाना

punjabkesari.in Saturday, Jul 17, 2021 - 11:16 AM (IST)

लखनऊः आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दांव-पेंच लगाना शुरू हो गया हैं। भाजपा, सपा, कांग्रेस व बसपा समेत सभी दल अपनी पृष्ठभूमि को मजबूत करने में लग गए हैं। ऐसे में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी यूपी के दो दिवसीय दौरे पर हैं जहां मिशन यूपी 2022 का आगाज वह लखनऊ में मौन धरना देकर की हैं। प्रियंका आज शनिवार को पसगवां के लिए रवाना हुई हैं। जहां वह ब्लॉक प्रमुख चुनाव में जिस महिला की साड़ी खींची गई थी उससे मिलेंगी।

बता दें कि प्रियंका साड़ी कांड की पीड़ित महिला व महिला प्रमुख प्रत्याशी और प्रस्तावक से मिलेंगी। दोनो पीड़ित महिलाएं पसगवां थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं। गौरतलब है कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान दोनों महिलाओं से बदसलूकी हुई थी। वहीं प्रियंका के जाने से सरगर्मी तेज़ हो गई।

Content Writer

Moulshree Tripathi