मोदी के गढ़ वाराणसी पहुंचीं प्रियंका गांधी, रविदास मंदिर में बैकडोर से की एंट्री

punjabkesari.in Friday, Jan 10, 2020 - 11:45 AM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सूखी जड़ों को सींचने की कवायद में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र एवं देश की धार्मिक नगरी वाराणसी में पहुंच गई हैं। प्रियंका यहां राजघाट स्थित संत रविदास मंदिर में दर्शन-पूजन करने के लिए मंदिर से पिछले रास्ते से एंट्र हुई हैं। उनके साथ कार्यकर्ता भी मौजूद हैं।

प्रियंका गांधी सुबह 10:20 बजे बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंची। इस दौरान एयरपोर्ट पर उनके स्वागत में पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, अजय राय, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेंद्र पटेल के साथ ही दर्जनों वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्रियंका गुलेरिया कोठी, गुलेरिया घाट, रामघाट जाएंगी। बाद में कांग्रेस महासचिव बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के छात्रों एवं सिविल सोसाइटी के सदस्यों के साथ बैठक करेंगी। वाराणसी के संक्षिप्त दौरे के बाद दोपहर वह जयपुर चली जायेंगी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि वाड्रा नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे आंदोलनकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से संवाद करेगीं।

इनमें 14 माह की चम्पक की मां एकता शेखर सिंह, पिता रविशेखर, दलित सामाजिक कार्यकर्ता अनूप श्रमिक, कांग्रेस कार्यकर्ता मनीष सिन्हा, बुनकर परिवार से आने वाली सान्या अनवर, धनञ्जय शुग्गु, नितेश कुमार, बीएचयू के छात्र दीपक और विवेक कुमार समेत तमाम लोग शामिल है। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static