लखीमपुर जा रही प्रियंका को लोगों  ने दिखाए काले झंडे, कहा- नहीं चाहिए फर्जी सहानुभूति

punjabkesari.in Tuesday, Oct 12, 2021 - 02:06 PM (IST)

लखीमपुर खीरी: प्रदेश के लखीमपुर जिले के तिकुनिया में 3 अक्टूबर को हुई हिंसा में मारे गए किसानों के ‘अंतिम अरदास' में शामिल होने जा रही उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी को विरोध का सामना करना पड़ा। अरदास में शामिल होने जा रही प्रियंका को लोगों ने काले झंडे दिखाए। काले झंडे दिखा रहे किसान नेताओं  उन्हें 1984 में हुए सिख दंगों की याद दिलाते हुए कहा कि हमें कांग्रेस पार्टी की फर्जी सहानुभूति नहीं चाहिए।  इस दौरान झंडे दिखा रहे लोगों ने 'प्रियंका वापस जाओ' के नारे भी लगाए। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रियंका के काफिले को थोड़ी मुश्किल जरुर हुई लेकिन वो अंतिम अरदास' में शामिल होने के लिए लखीमपुर खरी पहुंच गई है। प्रियंका ने वहां पहुंच कर हिंसा में मारे गए किसान नेताओं को श्रद्धांजलि दी। 

PunjabKesari

अंतिम अरदास में प्रियंका के पहुंचने पर भाजपा ने हमलावर होते हुए कहा कि  'किसानों की मौत पर राजनीति करने वाले पूरी तरह से फेल हो गए है'। किसान भाजपा के साथ है। मोदी सरकार किसानों की आय दूगना करने का प्रयास कर रही है। किसानों के सम्मान में प्रधान मंत्री किसान निधि दी जा रही है। किसान भाजपा सकराकर में खुश हाल है। 

PunjabKesari

वहीं  संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के एक पदाधिकारी ने कहा कि किसी भी नेता को ‘अंतिम अरदास' में मंच साझा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी, वहां केवल संयुक्त किसान मोर्चा के नेता मौजूद रहेंगे। जिस स्थान पर हिंसा हुई थी उसके समीप ही ‘अंतिम अरदास' का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत वहां पहुंच चुके हैं। वहीं  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी अरदास में शामिल होने के लिए पहुंच चुकी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static