गोंडा अपहरणकांड पर बोली प्रियंका-‘भाजपा का सुशासन'' फर्जी अभियान की असलियत है

punjabkesari.in Saturday, Jul 25, 2020 - 08:30 AM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कानपुर में पैथालाजी तकनीशियन की अपहरण के बाद हत्या को लेकर शुक्रवार सुबह से योगी सरकार पर विपक्ष हमलावर है। वहीं प्रदेश में निडर बदमाशों ने शाम होते होते गोंडा में व्यापारी पुत्र के अपहरण की घटना को अंजाम देकर एक बार फिर से कानून व्यवस्था पर सवाल उठा दिया।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार पर फिर से तंज कसा। उन्होंने कहा कि ‘भाजपा का सुशासन' जैसे फर्जी अभियान की असलियत यही है कि यूपी में दिन की शुरुआत अपहृत युवक की हत्या के साथ होती है और दिन का अंत पुलिस चौकी के पास से एक बच्चे के अपहरण के साथ होता है। इस फर्जी प्रचार के जरिए जंगलराज को कब तक ढका जाएगा। यूपी में जनता दहशत में है।''  

 

 

Author

Moulshree Tripathi