UP Election 2022: प्रियंका ने महिलाओं के लिए जारी किया घोषणा पत्र, सरकारी नौकरियों में 40% आरक्षण का वादा

punjabkesari.in Wednesday, Dec 08, 2021 - 02:48 PM (IST)

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेस की। इस दौरान वह महिलाओं के लिए घोषणा पत्र करते हुए कहा कि देश का पहला वूमेन मेनिफेस्टो महिलाओं की शशक्ति कारण की बात सिर्फ कागजों में न रहें। उन्होंने कही कि कुछ साल पहले अमेरिका में महिला वाइस प्रेसिडेंट बनी है। कांग्रेस ने देश को पहली महिला प्रधानमंत्री और पहली प्रदेश को मुख्यमंत्री दिया है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब महिलाओ की भागीदारी राजनीति में होगी तभी पारदर्शिता आएगी, कांग्रेस ने ही देश को पहली प्रधानमंत्री दिया है, और प्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री सुचेता कृपलानी दिया है। महिलाओं की फ्रीडम ऑफ चॉइस मिले। प्रियंका ने कहा उत्तर प्रदेश में महिलाओं का बहुत शोषण होता है। नौजवान महिला लड़ने को तैयार है। जहां जहां मैं गई वहां मैंने देखा कि महिलाएं हक के लिए लड़ रही हैं,ये घोषणा पत्र महिलाओ के लड़ने के लिए है, हम लड़ने के लिए सपोर्ट करेंगे महिलाएं अब अन्याय सहने को तैयार नहीं हैं। इसलिए हमने महिला घोषणापत्र बनाया है। इसके छह हिस्से हैं: स्वाभिमान, स्वावलंबन, शिक्षा, सम्मान, सुरक्षा और सेहत।

घोषणा पत्र में किए वादे-

  • 20 लाख रोज़गार देंगी जिसमे 8 लाख महिलाओं को रोज़गार दिया जाएगा।
  • 40% कार्यों में महिलाओं को आरक्षण दिया जाएगा।
  • शिक्षा के क्षेत्र में 10+2 की छात्राओं को स्मार्टफोन दिया जाएगा।
  • पूरे राज्य में महिलाओं के लिए संध्या क्लास शुरू की जाएगी जिसके लिए महिलाओं को कई सुविधा और सुरक्षा दी जाएगी।
  • बलात्कार के मामले में अगर 10 दिन हो गए कार्रवाई ना हुई तो अधिकारी के निलंबन का कानून बनाया जाएगा।
  • सुरक्षा के लिए विशेष कमेटी का गठन होगा जिससे 6 महिलाएं होंगी।
  • स्नातक पास लड़की को स्कूटी मिलेगी।
  • बस में फ्री यात्रा मिलेगी।
  • कोई भी बिमारी हो 10 लाख तक मुफ्त इलाज
  • मासिक धर्म से संबंधित दवाओं की मुफ्त आपूर्ति होगी।
  • हर एक सीएचसी में स्वस्थ शिक्षा केंद्र होगा, डॉक्टर भी महिला ही होंगी ।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static