कांग्रेस की जड़ें जमाने में जुटी प्रियंका! रायबरेली का किया दौरा, हनुमान मंदिर में टेका माथा

punjabkesari.in Sunday, Sep 12, 2021 - 04:16 PM (IST)

रायबरेली: यूपी विधानसभा चुनाव (UP assembly elections) में जीत निश्चित करने के लिए सभी पार्टियां एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। इसी कड़ी में यूपी (UP)में कांग्रेस (Congress) की जड़े जमाने के लिए पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) यूपी में चुनावी रणनीति (Election strategy) को धार देने पहुंची हैं। वहीं रविवार को प्रियंका गांधी अपनी मां सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के संसदीय क्षेत्र रायबरेली (Rae Bareli) में दो दिवसीय दौरे पर पहुंची हैं। यहां पहुंची प्रियंका ने हनुमान मंदिर (Hanuman Temple) में पूजन अर्चना की।

पार्टी सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश की प्रभारी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपने दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंची। रास्ते में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। राबरेली पहुंचने के बाद प्रियंका ने बछरांवा स्थित चूरूवा सीमा पर स्थित हनुमान मंदिर में पूजन-अर्चना की। उसके बाद वह रायबरेली के भुये मऊ गेस्ट हाउस के लिए रवाना हो गई।        

प्रियंका वाड्रा अपने रायबरेली दौरे के पहले दिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलेंगी और 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर नई रणनीति पर मंथन करेंगी। पार्टी सूत्रों के के अनुसार आज रात्रि विश्राम के बाद दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रियंका आम जनता से मुलाकात करने के बाद लखनऊ रवाना हो जाएगी। राज्य विधानसभा चुनाव में अब समय कम बचा है। ऐसे में सभी पाटिर्यां अपनी अपनी रणनीति बनाने और तैयारियों में जुट गई हैं। इसीलिए कांग्रेस महासचिव का रायबरेली दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj