कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस पर BJP पर बरसी प्रियंका- किसानों के प्रति जवाब दे है सरकार

punjabkesari.in Monday, Dec 28, 2020 - 11:47 AM (IST)

नई दिल्ली/लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि किसान नए कृषि कानूनों से उपजे संकट के कारण आंदोलन कर रहे हैं और सरकार को अपनी जवाबदेही का निर्वहन करते हुए उनसे बात करनी चाहिए।

प्रियंका वाड्रा ने कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस पर यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित समारोह में हिस्सा लेने के बाद पत्रकारों से कहा कि सरकार को किसानों से बात करनी चाहिए, उनकी बात सुननी चाहिए और किसान विरोधी तीनों कानून वापस लेना चाहिए।

कांग्रेस ने आज अपनी 136वें स्थापना दिवस के अवसर पर यहां एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें वाड्रा सहित पार्टी के कई बड़े नेताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान ध्वज फहराया गया और सभी नेताओं ने मिलकर राष्ट्रगान गाया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static