साड़ी कांड की पीड़िता से प्रियंका ने की मुलाकात, बोलीं- हम किसी भी पार्टी के हों मगर सबसे पहले महिला हैं

punjabkesari.in Saturday, Jul 17, 2021 - 12:57 PM (IST)

लखीमपुरः आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दांव-पेंच लगाना शुरू हो गया हैं। भाजपा, सपा, कांग्रेस व बसपा समेत सभी दल अपनी पृष्ठभूमि को मजबूत करने में लग गए हैं। ऐसे में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी यूपी के 3 दिवसीय दौरे पर हैं। जहां मिशन यूपी 2022 का आगाज वह लखनऊ में मौन धरना देकर शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में प्रियंका आज शनिवार को पसगवां ब्लॉक प्रमुख चुनाव में साड़ी कांड की पीड़िता व उसकी सहयोगी से मुलाकात की।

बता दें कि प्रियंका ने दोनों पीड़ित महिलाओं से बैठकर बात की व बदसलूकी मामले पर जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रमुख का चुनाव निरस्त होना चाहिए। कोई भी नेता हो उसपर कार्रवाई होनी चाहिए। प्रियंका ने आगे कहा कि हम चाहे किसी भी पार्टी के हों मगर सबसे पहले  हम महिलाएं हैं, किसी भी महिला के साथ ऐसा कभी नहीं होना चाहिए।

आगे बता दें कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव में चोटिल हुए सपा नेता कांति कुमार के घर अभी तक सपा नेता के घर कोई भी सपाई नही पहुंच था। सबसे पहले कांग्रेसी नेता प्रियंका गांधी पहुंची हैं। प्रियंका साड़ी कांड की पीड़ित महिला व महिला प्रमुख प्रत्याशी और प्रस्तावक से मिलेंगी। दोनो पीड़ित महिलाएं पसगवां थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं। गौरतलब है कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान दोनों महिलाओं से बदसलूकी हुई थी। वहीं प्रियंका के जाने से सरगर्मी तेज़ हो गई। पसगवां में प्रियंका ब्लॉक प्रमुख चुनाव में प्रस्तावक अनीता यादव से मुलाकात करेंगी। बता दें ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान अनिता सिंह से दो युवकों ने मारपीट की थी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static