दलित लड़की की बेरहमी से पीटने की घटना पर प्रियंका ने उठाय सवाल, कहा- दोषियों की तत्काल हो गिरफ्तारी

punjabkesari.in Wednesday, Dec 29, 2021 - 06:08 PM (IST)

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक नाबालिग दलित लड़की को पीटे जाने की कड़ी निंदा करते हुए आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव श्रीमती वाड्रा ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘अमेठी में दलित लड़की को बेरहमी से पीटने की घटना अत्यंत निंदनीय है।

PunjabKesari

 वाड्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके प्रशासन की कड़ी आलोचना करते हुए कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में औसतन प्रतिदिन दलित अत्याचार की 34 घटनायें होती हैं। महिलाओं के संग अत्याचार की 135 वारदातें होती हैं। आपका प्रशासन सो रहा है। '

PunjabKesari

उन्होंने कहा, ‘‘ इस अमानवीय कृत्य के अपराधी को अगर 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार नहीं किया गया तो आपको जगाने के लिए कांग्रेस की ओर से विशाल विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।'' श्रीमती गांधी ने अपने ट्वीट के साथ वीडियो भी जारी किया है जिसमें दो व्यक्ति एक लड़की को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहां कुछ व्यक्ति खड़े हैं और वे कुछ कह रहे हैं। वीडियो में लड़की माफी मांगती हुई दिखाई दे रही है और दो व्यक्ति लाठी से लड़की को लगातार पीट रहे हैं।'' यहां मिली रिपोर्ट के अनुसार दलित लड़की को पीटा गया और उसके साथ छेड़खानी भी की गयी। इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

गौरतलब है किअमेठी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव लड़ते रहे हैं। वह 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की स्मृति ईरानी से चुनाव हार गये थे। अमेठी सीट से गांधी परिवार के और भी लोग चुनाव लड़ते रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static