मां विंध्यवासिनी देवी के दरबार में मात्था टेकने पहुंची प्रियंका, सुनने को मिला मोदी-मोदी

punjabkesari.in Wednesday, Mar 20, 2019 - 08:28 AM (IST)

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के मिर्जापुर के बिन्ध्याचल धाम में दर्शन के दौरान उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, जब मोदी-मोदी के नारे लगने लगे। दोपहर करीब 2 बजे जब प्रियंका गांधी विश्व प्रसिद्ध विंन्ध्याचल धाम में मां विंध्यवासिनी देवी के दरबार में मात्था टेकने पहुंची। उस समय दर्शनार्थीयों को रोक दिया गया था।

उत्साहित कांग्रेसी नारेबाजी कर रहे थे। उसी समय भाजपा के लोग आमने-सामने आ गए और अचानक मोदी-मोदी नारे लगाए जाने लगे। स्थिति असहज होता देख सुरक्षाकर्मी सजग हो गए। प्रियंका के मंदिर परिसर में प्रवेश करने के बाद नारेबाजी पर विराम लगा।

Anil Kapoor